(India)
जिन बॉर्डर्स पर किसान आंदोलन चल रहा है, वहां पहले से ही पुलिस ने सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है और इन बॉर्डर्स को पूरी तरह सील कर दिया गया है। आज बाकी बॉर्डर्स पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और हर आने-जाने वाले की चेकिंग होगी। संदिग्ध लोगों की शहर में एंट्री को भी रोका जा सकता है। खासतौर से बदरपुर बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, कालिंदी कुंज, महाराजपुर बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर समेत सभी प्रमुख बॉर्डर्स पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा बाहरी दिल्ली में सिंघु और टीकरी बॉर्डर के आस-पास की अन्य छोटी बॉर्डर्स के रास्ते आवाजाही को भी शनिवार के दिन नियंत्रित रखा जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।