उत्तराखंड में तबाही के बाद नई सुबह, अब तक 15 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,
(India) उत्तराखंड के चमोली में ऋषिगंगा में बाढ़ से तबाही के बाद एक नई सुबह की शुरुआत हुई है। कुदरत के विकराल मंजर के बाद प्रभावित इलाके की ताजा तस्वीरें सामने आने लगी है। ग्लेशियर टूटने से आए सैलाब के बाद ऋषिगंगा अब शांत नजर आ रही है। उधर, भारतीय सेना, ITBP और उत्तराखंड पुलिस की तरफ से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रात में जल स्तर बढ़ने की वजह से रेस्क्यू अभियान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ था लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने टनल के अंदर बचाव काम जारी रखा। जवानों के अथक प्रयास के बाद एक सुरंग खुल गई है जो मलबे के कारण बंद हो गई थी। अब तक एक सुरंग के मलबे में फंसे 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जबकि दूसरी सुरंग को जेसीबी की मदद से साफ किया जा रहा है। वहीं अलग-अलग इलाकों से 15 शव बरामद हो चुके हैं और 121 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।