26 जनवरी को दिल्ली के किसान आंदोलन में हुई हिंसा के मास्टमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार
(India) केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों के आंदोलन का आज 76वां दिन है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी में हुई दिल्ली हिंसा के मास्टमाइंड दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है. तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था. ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे.

दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. 26 जनवरी के बाद से मुख्य आरोपी दीप सिद्धू फरार था. हालांकि दीप के अलावा पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना और लाल किले पर झंडा फहराने वाला जुगराज अभी भी लापता हैं. दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले करीब 50 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।