(India)
बिहार के आरा जिले में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर में सो रहे जेडीयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव की है. हत्या की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया. मृतक लौहर श्रीपाल गांव निवासी स्व.दुखीत राम का 46 वर्षीय बेटे धर्मपाल राम उर्फ भूतनाथ राम हैं. वह जेडीयू के सक्रिय कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की रात अपने झोपड़ी नुमा घर में चारपाई पर सोये थे. इसी दौरान हथियार बंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।