वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत राष्ट्र के लिए शहीदों की सेवा और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पंजाब के एक जवान कुलविंदर सिंह के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। कुलविंदर सिंह रौली गांव के रहने वाले थे। उनके पिता ने कहा कि हम सुबह शाम दीप जलाते हैं और परमात्मा से कहते हैं कि उसकी आत्मा को शांति दें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।