टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के निशाने पर निकिता जैकब और शांतनु
(India) टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस ने 21 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। दिशा रवि को लेकर बीजेपी और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं. इस बीच बेंगुलूरु मध्य से बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने दिश रवि की तुलना 2611 हमले के दोषी आतंकी आमिर अजमल कसाब से कर दी है। पीसी मोहन ने कहा है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और अपराध अपराध है. कोई कानून से ऊपर नहीं है। बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी वारंट जारी करवाया है।

टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस अब निकिता जैकब (Nikita Jacob) और शांतनु (Shantanu) को ढूंढ रही है। उसने दिल्ली की एक अदालत में दोनों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है जिसके आधार पर कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर दिया है। टूलकिट केस में बेंगलुरु की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है जिसे अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।