लाल किले पर प्रदर्शन के एक वायरल वीडियो में मनिंदर सिंह को तलवार लहराते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने इसके घर से भी गिरफ्तारी के बाद दो तलवरें बरामद की हैं. आरोपी मनिंदर सिंह का फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर कट्टर हो गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर सिंघु बॉर्डर जाया करता था. पूछताछ में बताया कि सिंघु बॉर्डर पर किसानों के भाषण सुनता था.
स्पेशल सेल ने मोनी को दिल्ली के पीतमपुरा के एक बस स्टॉप से मंगलवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस से पूछताछ में मोनी ने बताया कि उसने अपने इलाके छह और लोगों को भी उकसाया था. यह सभी मोटरसाइकिल से किसानों की ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए थे. अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद मनिंदर सिंह लाल किले में घुसा. उसने लाल किले में तलवार लहराते हुए डांस किया और दूसरे प्रदर्शनकारियों को उकसाया. आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लॉट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था.
गौरतलब है कि 26 जनवरी को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी किसान अवरोधकों को तोड़ कर राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल हो गये थे और आईटीओ सहित अन्य स्थानों पर उनकी पुलिस कर्मियों से झडपें हुई थीं. कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किला पहुंच गये और ऐतिहासिक स्मारक में प्रवेश कर गये तथा उसकी प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।