(India)
पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. इस बीच चुनाव को लेकर बड़ी खबर आई है. राज्य में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती हैं. राज्य में अप्रैल-मई के दौरान चुनाव कराए जा सकते हैं. क्योंकि बंगाल विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 30 मई 2021 को खत्म हो रहा है. साल 2016 में भी चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कई इलाकों को अति संवेदनशील मानते हुए 725 से ज्यादा कंपनियां भेजी थी. इस बार संवेदनशील बूथों की संख्या पिछली बार से कहीं ज्यादा है, लिहाजा इस बार 800 से ज्यादा केंद्रीय बलों की कंपनियां पश्चिम बंगाल में तैनात की जा सकती हैं. साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल भी हो सकता है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।