BJP की अहम बैठक, 5 राज्यों की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन,  PM नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित
(India) भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रविवार को होने वाली बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिवों और राज्यों के संगठन महामंत्रियों संग अहम बैठक की। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करेंगे। कोरोना महामारी के दौरान यह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक होनी है, जिसमें नेता भी शामिल रहेंगे।
कुछ देर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम को लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इन राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राज्यों में भाजपा काफी आक्रमक नजर आ रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।