UP Budget 2021-22 - योगी सरकार आज अपने कार्यकाल का सबसे अहम और अंतिम बजट पेश करेगी
(India) योगी सरकार आज अपने कार्यकाल का सबसे अहम और अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी, 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इस बजट में कई लोकलुभावन घोषणाओं के साथ नई योजनाओं का ऐलान भी हो सकता है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट बैग के साथ पूजा पाठ किया। आज 11 बजे विधानसभा में वित्तमंत्री बजट पेश करेंगे। कोरोना के कारण इकॉनमी पर पड़े असर को कम करने के लिए ऐसी योजनाओं पर फोकस भी रहेगा, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। बजट में जीएसटी और वैट से होने वाले राजस्व वसूली के लक्ष्य को भी बढ़ाया जा सकता है। बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने पूजा पाठ किया। फिलहाल वह सीएम आवास के लिए निकल चुके हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से इस बार पेपरलेस बजट पेश होगा।
विधानसभा में बजट पेश करने से पहले 9:30 बजे कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कैबिनेट बजट को मंजूरी देगी। इसके बाद बजट सदन में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई और प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।