Delhi Corona Guidelines: 5 राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य
(India) देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट के बीच सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है. दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में 5 राज्यों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दिल्ली आने वाले लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा. कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है, भारत के तीन राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, तेलंगाना और केरल से कोविड-19 के दो नए स्‍ट्रेन मिले हैं। हालांकि केंद्र सरकार के अनुसार, अभी तक ऐसे सबूत नहीं हैं कि महाराष्‍ट्र और केरल में केसेज बढ़ने के पीछे यही स्‍ट्रेन जिम्‍मेदार हैं। दो इन वैरियंट्स के नाम N440K और E484K हैं। E484K ऐसा म्‍यूटेशन है जो शरीर के इम्‍युन रेस्‍पांस से बच जाता है जबकि N440K तेजी से इंसानी रिसेप्‍टर्स से जुड़ता है यानी ज्‍यादा तेजी से फैलता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।