(India)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी जो कार मिली, वो चोरी की थी। कार के भीतर से एक बैग मिला जिसपर 'मुंबई इंडियंस' लिखा हुआ था। एक चिट्ठी भी मिली है जिसमें अंबानी को धमकी दी गई थी। एबीपी न्यूज के मुताबिक चिट्ठी में लिखा था, "नीता भाभी और मुकेश भैया फैमिली, यह एक झलक है। अगली बार ये सामान पूरा होकर आएगा। पूरी फैमिली को उड़ाने के लिए इंतजाम हो गया है, संभल जाना।" चैनल ने पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया गाड़ी पार्क करने वाले ने करीब एक महीने तक यहां की रेकी की थी। देश के सबसे रईस कारोबारी के बंगले के बाहर विस्फोटक सामग्री बरामद होने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के अनुसार, मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। ऐंटी-टेररिस्ट स्क्वाड के अलावा खुफिया एजेंसियां भी इसके पीछे कौन है, यह पता लगाने में जुट गई हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।