(India)
बिहार के गया जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया के छकरबन्धा के जंगलों में शुक्रवार को सर्च ऑपेरशन चलाया गया. सर्च ऑपेरशन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली. गया पुलिस, सीआरपीएफ-159 और 47, कोबरा-205 बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में ढकपहाड़ी, सागरपुर, खजौतिया और औरंगाबाद जिले के मदनपुर के सीमावर्ती इलाकों में कुल 83 बारूदी सुरंग बरामद किया गया और उसे नष्ट किया गया, सर्च ऑपेरशन का संचालन कोबरा-205 बटालियन के कमांडेंट और सीआरपीएफ-159 के डीआईजी के नेतृत्व में किया गया था. सर्च ऑपेरशन के दौरान जवानों ने 83 बारूदी सुरंग यानी कुल 815 किलो विस्फोटक को बरामद कर नष्ट किया. सभी बारूदी सुरंगों में आईडी को सीरीज में लगाया गया था. ताकि सुरक्षा बलों को बड़े पैमामे पर नुकसान पहुंचाया जा सके
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।