जैश-उल हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी, कहा- यह सिर्फ ट्रेलर है
(India) देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध कार बरामद की गई थी। इस मामले में अब आतंकी गतिविधियां भी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन जैश उल हिंद ने रविवार को उघोगपति अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार को रखने का जिम्मा लिया है।

संगठन ने टेलिग्राफ एप के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली है। संगठन ने कुछ दिनों पहले ही इस्रायल के दूतावास के बाहर धमाके की जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान आतंकी संगठन की तरफ से बिटकॉइन से पैसे की डिमांड रखी गई थी।

रोक सकते हो तो रोक लो

आतंकी संगठन ने एक संदेश के जरिए जांच एजेंसी को चुनौती दी है। संदेश में कहा गया है कि 'रोक सकते हो तो रोक लो, तुम कुछ नहीं कर पाए थे जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में तुम्हें हिट किया था, तुमने मोसाद के साथ हाथ मिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ।' इसके आखिर में लिखा कि तुम्हें (अंबानी के लिए) मालूम है तुम्हें क्या करना है। बस पैसे ट्रांसफर कर दो जो तुम्हें पहले कहा गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।