प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली, विपक्ष के नेताओं ने  की तारीफ
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Delhi) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। पीएम मोदी ने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो इसके योग्य हैं। पीएम मोदी ने ऐसे वक्‍त में वैक्‍सीन लगवाई है, जब देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। वहीं वैक्‍सीन को लेकर लोगों के मन में अब भी काफी हिचक है, खासकर कोवैक्‍सीन को लेकर। पीएम के वैक्सीन लगवाने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने मोदी की तारीफ की। वहीं, कई लोगों ने इसको लेकर कई सवाल भी उठाए। पीएम मोदी के वैक्सीन लगवाने के बाद सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी ट्रेंड करने लगे। आज से देश में कोरोना के खिलाफ जंग का अगला चरण शुरू हो रहा है। आज से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. आज से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। साथ ही 45 साल से ज्यादा उम्र के वो लोगों भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी जिन्हें गंभीर बीमारी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।