(India)
कोरोना संक्रमण के चलते बीजेपी के खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान उर्फ नंदू भैया का निधन हो गया. नंद कुमार सिंह का दिल्ली-एनसीआर स्थित मेदांता अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था. लेकिन, पिछली रात वह कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए, नंद कुमार सिंह को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 11 जनवरी को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन, स्थिति खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था. वह साल 2019 में छठी बार मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा से सांसद चुने गए थे, नंद कुमार सिंह खंडवा के बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे. वह निमाड़ के बुरहानपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले थे. उनका जन्म 8 सितंबर 1952 को खंडवा जिले के शाहपुर में हुआ था. वर्ष 1996 में नंद कुमार सिंह चौहान ने राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के तौर पर शुरू किया था
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।