(India)
एमसीडी के उप-चुनाव में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कहा- एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बदाई. बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति लेकर आएगी. दिल्ली नगर निगम के उप-चुनाव में कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे. यहां से धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी रही.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।