भारत बायोटेक ने जारी किया थर्ड फेज के ट्रायल का नतीजा, कोवैक्सीन 81 फीसदी तक प्रभावी
(India) क्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने अपने कोरोना वैक्सीन (COVAXIN) के तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा जारी कर दिया है. इसमें दावा किया गया है कि उसकी वैक्सीन 81 फीसदी प्रभावी है. भारत बायोटेक ने कहा कि आईसीएमआर के सहयोग से तीसरे चरण के ट्रायल में 25,800 सब्जेक्ट को शामिल किया गया. कोवैक्सीन स्वदेशी टीका है. इस समय देश में दो कंपनियों का कोरोना वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध है. इसमें भारत बायोटेक का कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का वोविशील्ड शामिल है.ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कोवैक्सीन’ टीके की खुराक दी गई है. केंद्र सरकार की घोषणा के बाद एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका दिया जा रहा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।