(India)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी से चुनावी मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी अपने रानजीतिक गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक, शुभेंदु यहां पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देंगे. इससे पहले ममता बनर्जी ने एक जनसभा के दौरान नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. ऐसे में कभी ममता के बेहद करीबी रहे शुभेंदु के चुनाव में आमने-सामने आने के बाद इस सीट पर पूरे देश की निगाहें लग गई है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।