(India)
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट के बीच उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन जारी है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आधी रात तक चली. बैठक में बंगाल के 60 और असम के 50 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी. बीजेपी की दूसरी बैठक सात मार्च के बाद होगी. दूसरी तरफ टीएमसी और लेफ्ट भी आज ही उम्मीदवारों का एलान कर सकती हैं. बीजेपी की गुरुवार देर रात हुई बैठक में बंगाल के 60 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा चुका है. असम में भी गठबंधन को लेकर बातचीत होने के बाद 50 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है. पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों का एलान रविवार को पीएम की ब्रिगेड ग्राउंड में होने वाली रैली के बाद किया जाएगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।