(India)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जबकि तीन सीटों पर सहयोगी पार्टी चुनाव लड़ेगी. सीएम ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि वह इस बार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी. 291 उम्मीदवारों में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. ममता इस बार अपनी वर्तमान सीट भवानीपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगी. इस सीट से शोभन मुखर्जी को टिकट दिया गया है. उम्मीदवारों के एलान से पहले कल टीएमसी में रणनीति को लेकर मैराथन बैठक की गई है, जिसमें ममता सरकार के दस सालों के काम, विवाद खत्म करने और लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले इलाकों में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया है. ममता बनर्जी नंदीग्राम से गुरुवार महाशिवरात्रि के दिन नामांकन भर सकती हैं. जिसे हिंदू विरोधी छवि के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।