चुनाव आयोग का आदेश- चुनावी राज्यों में वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाएं पीएम मोदी की तस्वीर
(India) नाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को आदेश दिया है कि वह कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर को हटा दें. स्वास्थ्य विभाग को लिखे पत्र में चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत उसे पालन करने को कहा है. टीएमसी ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी. कहा गया है कि वैक्सीन एक केन्द्र की योजना है और बंगाल के चीफ इलेक्ट्रल ऑफिसर इस मुद्दे पर रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौपेंगे. चुनाव आयोग ने सुझाव दिया है कि चुनावी राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से फोटो को हटाया जाना चाहिए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।