जानकारी के मुताबिक परेड ग्राउंड रैली में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सहित अभिनेता प्रोसेनजीत समेत बंगाल की कई नामी हस्तियां बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। ऐतिहासिक परेड ग्राउंड रैली में पीएम मोदी के साथ बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी की रैली में सौरभ गांगुली शामिल नहीं होंगे।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज गैस सिलेंडर की महगांई को मुद्दा बनाकर सीएम सिलीगुड़ी में 4 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी। ममता का रोड शो उस वक्त होगा जब कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली कर रहे होंगे। ममता अपनी पदयात्रा सिलीगुड़ी के दार्जलिंग मोड़ से शुरू करके सफदरहाश्मी चौक पर खत्म करेंगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।