(India)
आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है और उधर बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान भी ज़ोर पकड़ रहा है. ऐसे में इस बात की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है कि चुनावों के चलते बजट सत्र की अवधि कम की जाए, तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को एक पत्र लिखा है. पत्र में बंदोपाध्याय ने बंगाल में चुनाव के मद्देनज़र बजट सत्र को स्थगित करने की मांग की है. पत्र में बंदोपाध्याय ने लिखा है, "बंगाल में चुनाव के चलते तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का संसद में उपस्थित रहना बहुत मुश्किल होगा." लिहाज़ा उन्होंने सत्र को स्थगित करने मांग की है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।