(India)
ब्रिटेन की संसद में किसान आंदोलन पर हुई चर्चा को लेकर भारत ने सख्त एतराज जताया है. लंदन में भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे पर चर्चा की कड़ी आलोचना की है. भारत ने कहा है कि संसद में चर्चा के दौरान एकतरफा और झूठे तथ्य रखे गए. वहीं, ब्रिटिश सरकार में मंत्री नाइजल एडम्स का कहना है कि कृषि सुधार भारत का आंतरिक मुद्दा है. केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों के किसान आंदोलन पर बैठे हैं. राजधानी दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के इस आंदोलन को 100 से ज्यादा दिन हो गए हैं. किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले. वहीं सरकार भी कानून वापस नहीं लेने पर अड़ी हुई है. ब्रिटिश सरकार में मंत्री नाइजर एडम्स ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भारत सरकार और आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के बीच बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक परिणाम निकलेगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।