(India)
कोलकाता, 11 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बायें पैर के टखने तथा पांव की हड्डियों में गंभीर चोट आयी हैं और उनके दायें कंधे, हाथ तथा गले पर भी चोट आयी है। बुधवार रात को की गई शुरुआती चिकित्सकीय जांच के बाद सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी।चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने बनर्जी के स्वास्थ्य पर अगले 48 घंटे तक नजर रखने का फैसला किया है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में शाम को कथित हमले के बाद बनर्जी ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं सीएम ममता बनर्जी का कोलकाता के SSKM अस्पताल में इलाज जारी है। कल देर रात उनकी एक्सरे और ECG जांच की रिपोर्ट आ गई। नम आंखों के साथ ममता के समर्थक उनकी सेहत से जुड़ी अच्छी खबर के इंतजार में रात भर अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहे। आखिरकार इनकी दुआ रंग लाई और डॉक्टरों ने एक्स-रे और ईसीजी जांच के बाद बताया कि ममता के पैर की हड्डी नहीं टूटी है, लेकिन उनके पैर में सॉफ्ट टीश्यू डैमेज है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।