अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी, दांडी मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी
(India) गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी की तस्वीर को माला अर्पित की. इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए हैं. मोदी गुजरात के अहमदाबाद में हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी दांडी पुल से प्रतीकात्मक दांडी यात्रा पर भी निकलेंगे. उनके साथ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी प्रतीक रूप से पैदल मार्च करेंगे. इस यात्रा में केंद्र और राज्य के कई मंत्री भी शामिल होंगे. दांडी मार्च के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पदयात्री गुजरात में अहमदाबाद के अभय घाट पहुंच गए हैं. पीएम मोदी थोड़ी देर बाद दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे और खुद भी पैदल चलेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।