देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में कोरोना के 25,320 मामले आए सामने, 161 की मौत
(India) देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। हर स्तर पर लगातार प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। महाराष्ट्र में इसका असर सबसे ज्यादा है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या हर दिन रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 25,320 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में 25,154 नए मरीज मिले हैं। 16,519 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि 159 की मौत हुई है। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 8,477 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब एक्टिव केस का कुल आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंचकर 2 लाख 7 हजार 499 हो गया है। यह 11 फरवरी को 1 लाख 33 हजार 79 पर पहुंचा था। 17 सितंबर को आए कोरोना पीक (10.17 लाख) के बाद यह सबसे कम था।

देश में अब तक 1.13 करोड़ संक्रमित
देश में अब तक 1.13 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 2.07 लाख का इलाज चल रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।