(India)
राजधानी दिल्ली में बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. रामस्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद थे. उनका शव दिल्ली स्थित उनके निवास में फंदे से लटका मिला है. सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने गोमती अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 214 में है. मौत के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है. रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ कर्मियों ने पुलिस को उनकी मौत की जानकारी दी थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सांसद रामस्वरूप शर्मा का कमरा अंदर से बन्द था और उन्होंने फांसी लगाई हुई थी. पुलिस के पहुंचने के बाद ही गेट तोड़ा गया. पुलिस ने यह भी बताया कि रामस्वरूप शर्मा को फांसी से उतारकर जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया. अभी तक किसी सुसाइड नोट की बात सामने नही आई है. पुलिस अपनी जांच कर रही है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।