केंद्र के बिल पर CM केजरीवाल ने पूछा- दिल्ली में सरकार का मतलब LG तो फिर यह दिल्ली की जनता से धोखा है
(India) दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित केन्द्र सरकार के विधेयक के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये तो वैसा ही है जैसे कोई बच्चा क्रिकेट में हार गया तो बैट बॉल लेकर भाग गया. उन्होंने कहा कि बिल का खिलाफ लोगों में गुस्सा है.

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में तीन दिन पहले एक कानून लेकर आये हैं. जिसमें लिखा है अब से दिल्ली में सरकार का मतलब होगा LG. तो हमारा क्या होगा, दिल्ली की जनता का क्या होगा, मुख्यमंत्री का क्या होगा? फिर दिल्ली में चुनाव क्यों कराये गए थे?
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 लोकसभा में पेश किया था. विधेयक के अनुसार दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई भी कानून बनाने के लिये उपराज्यपाल से सलाह-मशविरा करना होगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।