मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार ने जानकारी दी कि करीब 7 बजे के आसपास शताब्दी एक्सप्रेस के जेनरेटर और लगेज कंपार्टमेंट में आग लगी जिसके बाद उसे तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया. 4 फायर टेंडर्स ने खिड़की तोड़ने के बाद आग को बुझा दिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग के कारणों की जांच जारी है.
शताब्दी एक्स्प्रेस की लगेज बोगी में आखिर आग कैसे लग गई, इसका पता लगाया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. घटना की वजह से करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ी रही. आग पर काबू पाए जाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।