कोरोना की दूसरी लहर के बीच भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पहला लाॅकडाउन शुरू हो गया है। रविवार को अस्पताल और मेडिकल छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। सुबह सिर्फ दूध सप्लाई की छूट दी गई थी। पुलिस सड़कों पर तैनात रही। जगह-जगह बैरिकेड्स भी लगाए। सुबह 9 बजे तक लोगों की आवाजाही सड़कों पर नहीं रुकी तो पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। पूछताछ के बाद जिन्हें छूट दी गई थी उन्हें जाने दिया गया। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को दो गुना किराया देना पड़ा।
दवा की दुकान और अस्पताल। आवश्यक वस्तुओं के थोक परिवहन, औद्योगिक इकाइयों और उनके श्रमिकों व कर्मियों, औद्योगिक कच्चे माल और उत्पाद के परिवहन, बीमार व्यक्तियों के परिवहन, बाहर से आने वाले ट्रक, डंपरों को, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आने-जाने की छूट रहेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को छूट रहेगी कि वे अपनी फोटो पहचान पत्र व टिकट दिखाकर आवाजाही कर सकेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।