सुबह पहले दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आयी थी. लेकिन सुरक्षाबलों ने इसके बाद भी ऑपरेशन जारी रखा और दो और आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और तीन पिस्टल बरामद हुई हैं. मुठभेड़ में सेना का जवान घायल हुआ है.
जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा, ''शोपियां में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए तोएबा से जुड़े हैं. एनकाउंटर में अभी दो और आतंकी फंसे हुए हैं. ऑपरेशन जारी है.'' पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।