तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद का किया एलान, कहा- मजबूती से उठाएंगे बिहार विधानसभा मुद्दा
(India) बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद का एलान किया है. बिहार विधानसभा में हुई घटना से नाराज तेजस्वी यादव ने विपक्ष की सभी पार्टियों के साथ मिलकर बिहार बंद का एलान किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को पीटा गया है, वो मैं भूलने वाला नहीं हूं. इसलिए 26 को हम सभी मिलकर मजबूती से इस मुद्दे को सड़क पर उठाएंगे. इसके साथ ही बेरोजगारी, किसान समेत अन्य मुद्दों पर भी आवाज बुलंद की जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।