कोरोना देश में : लगातार छठे दिन 50,000 से ज्यादा मरीज मिले। दिल्ली और मुंबई में कोरोना की डराने वाली तेज रफ्तार, जानिए क्या है शहरों का हाल
(India) देश में बीते 24 घंटे में 56,119 नए कोरोना संक्रमित मिले। 36,983 ठीक हुए और 266 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 18,883 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र के कोरोना आंकड़े डराने वाले है। सोमवार को 31,643 नए मामले सामने आए और 102 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 1900 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।