कोरोना की नई लहर हुई घातक, 24 घंटे में 72,330 नए केस, 459 लोगों की हुई मौत
(India) कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर अब घातक हो चुकी है। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण के 72,330 नए केस सामने आए हैं। यही नहीं मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ते हुए 459 पर पहुंच गया है। अब तक देश में कोरोना के कुल 1,22,21,665 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,14,74,683 लोग रिकवर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना की ने संक्रमण की लाघर अधिक तेज़ी से फ़ैल रही है फिलहाल देशभर में 5,84,055 एक्टिव केस हैं। इस तरह से देखें तो एक्टिव केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि इस बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी इजाफा हुआ है। अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की टीका लगाया जा चुका है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।