कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों से मामूली राहत, 24 घंटे में देश में आए 97 हजार केस, 446 की मौत
(India) भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में मंगलवार को मामूली कमी आई है। बीते 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना वायरस के कुल 96 हजार 982 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार 49 पर पहुंंच गई है। वहीं, बीते एक दिन में कोरोना की वजह से 446 मरीजों ने दम तोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1 लाख 65 हजार 547 हो गई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के अभी 7 लाख 88 हजार 223 सक्रिय मामले हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।