(India)
देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्होंने गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे को-विन ऐप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।