(India)
सीएम गहलोत ने गुरूवार रात को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के चलते निर्देश दिए हैं कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन के निर्धारण और एसओपी की कड़ाई से पालना की जाए. सीएम ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने के नियम की पालना में कोई कोताही न हो. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक गुरुवार रात तक 24 घंटों में कोरोना के 1,31,787 नए मामले मिले, जो महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।