पश्चिम बंगाल के 5 जिलों की 44 सीटों पर आज चौथे फेज के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की खबरें भी आईं। कूचबिहार के सितालकुची में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। झड़प में 4 लोगों की मौत और 4 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। आरोप है कि CISF की फायरिंग में इन लोगों को गोली लगी। फिलहाल मौके पर भारी फोर्स तैनात है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11:05 बजे तक यहां 16.65% लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इस चरण में 373 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 1.15 करोड़ मतदाता करेंगे। हावड़ा की 9, दक्षिण 24 परगना की 11, अलीपुरद्वार की 5, कूच बिहार की 9 और हुगली की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में एक केंद्रीय मंत्री सहित 3 सांसद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।