देश में कोरोना के 24 घंटे के अंदर आए 1.6 लाख केस, एक्टिव मामलों की संख्या 12 लाख के पार पहुंची
(India) देशभर में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। कई राज्यों में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। खास तौर पर महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के बावजूद रोज आने वाले मामलों में ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं देश की बात करें तो बीते 24 घंटे में नए केसों की रफ्तार में हल्की सुस्ती देखने को मिली है। लेकिन अब ये आंकड़ा 1.60 लाख पार ही है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 36 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा भी 12 लाख के पार हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं। जबकि कोरोना महामारी की चपेट में आकर 879 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 97,168 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।