वीकेंड कर्फ्यू : आवश्यक सेवाओं को छोड़ राजस्थान में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन
(India) प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने राज्य में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के ज़रिये कहा "कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें।" गहलोत ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील कर कहा कि जहा तक हो कोशिश करे कि घरो में रहे कोविद गाइड लाइन का सख्ती से पालन करे

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।