विधानसभा उप चुनाव-2021:वीकेंड कर्फ्यू में कोविड गाइड लाइन के साथ राजसमंद,सहाड़ा और सुजानगढ़ में मतदान शुरू
(India) प्रदेश भर में वीकेंड कर्फ्यू की शुरुवात के साथ साथ प्रदेश की सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभाओं के लिए उप चुनाव में मतदान भी शुरू हो गया है | कोविड गाइड लाइन की सम्पूर्ण रूप से पालना करते हुए शनिवार सुबह ठीक 7 बजे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नही छोड़ी है | संक्रमण की रफ़्तार और कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए मतदाताओं को ज्यादा समय मतदान के लिए दिया गया है। हर बार मतदान सुबह 8 बजे शुरू होता है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 10.56% मतदान हो चुका है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।