RJD सुप्रीमो को मिली ज़मानत साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे लालू
(India) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो को आखिरकार कुछ शर्तो को साथ ज़मानत मिल गई | चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जमानत दे दी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी है। लालू प्रसाद ने अपने स्वास्थ्य और दुमका कोषागार केस में मिली आधी सजा काट लेने के आधार पर जमानत मांगी थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव को आज बेल देने के लिए माननीय हाई कोर्ट को धन्यवाद। इस बेल से देशभर में खुशी की लहर है। अभी फिलहाल लालू एम्स में भर्ती है। हमें असली चिंता उनके स्वास्थ्य को लेकर है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।