भारत बायोटेक ने घटाएं कोवैक्सिन के दाम, राज्यों को अब 600 की जगह 400 रुपए में दी जाएगी वैक्सीन
(India) 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दी जाने वाली वेक्सीन से पहले भारत बायोटेक ने कोरोना की अपनी वैक्सीन कोवैक्सिन के दाम कम कर दिए हैं। अब राज्यों को इसके लिए 600 की जगह 400 रुपए चुकाने होंगे। कंपनी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोवीशील्ड के दाम घटाए थे।

देश में वैक्सीन के अलग-अलग रेट पर काफी विवाद हो रहा था। कोवीशील्ड के मुकाबले कोवैक्सिन के रेट काफी ज्यादा रखे गए थे। कोवैक्सिन ने केंद्र सरकार के लिए वैक्सीन के रेट 150 रुपए, राज्यों के लिए 600 रुपए और प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए 1200 रुपए रखे थे। अब राज्यों के दाम में कटौती की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।