बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए देश में कंप्लीट लॉकडाउन की मांग
(India) देश में बेकाबू होते कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कंप्लीट लॉकडाउन की मांग कोरोना टास्क फोर्स ने की है। देश में पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। ये आंकड़ा करीब 50 देशों में एक दिन में मिले केसों से भी ज्यादा है। दूसरी लहर में तेजी से हो रहे संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड टास्क फोर्स के मेंबर्स ने कम्प्लीट लॉकडाउन की मांग की है। इन मेंबर्स में एम्स और इंडियन काउंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) शामिल हैं। इस पर केंद्र सरकार सोमवार को फैसला ले सकती है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों मेंबर्स एक हफ्ते से ये मांग कर रहे हैं। ICMR का तर्क है कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक आना बाकी है। संस्थान का कहना है कि इन स्थितियों में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन जरूरी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।