देश मे अब भी कहर बरपा रहा है कोरोना, पहली बार एक दिन में 4200 लोगों की मौत
(India) देश मे कोरोना की लहर ने कहर बरपा रखा है। संक्रमण दिन ब दिन बढ्ता जा रहा है।कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत अब भी खौफजदा है। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक-दो दिनों से कमी देखी जा रही है, मगर मौतों की बढ़ती संख्या से अब भी टेंशन कायम है। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ऐसा पहली बार है जब देश में एक दिन में 4200 लोगों ने जान गंवाई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 3.48 लाख हो गए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,33,40,428 हो गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।