पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की किसान सम्मान निधि स्कीम की 8वीं किस्त
(India) देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किसान सम्मान निधि स्कीम की 8वीं किस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन में कोरोना को लेकर उनकी चिंता साफ नजर आई। मोदी ने कहा कि हम एक अदृश्य शत्रु का सामना कर रहे हैं। इससे युद्धस्तर पर लड़ाई जारी है। साथ ही कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों को मास्क पहनने समेत बचाव के दूसरे उपाय जरूर करने चाहिए।

पीएम ने कहा की 100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है। हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है। हम अपने बहुत से करीबियों को खो चुके हैं। बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने सहा है, वो मैं भी उतना ही महसूस कर रहा हूं।
इस संकट के समय में दवाइयों और जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी में भी कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के कारण लगे हुए हैं। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। ये कृत्य मानवता के खिलाफ है।
भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं है, भारत और कोई भारतवासी हिम्मत नहीं हारेगा। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।