कोरोना के नए मामलो में कमी,पर नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला,बीते 24 घंटो में 4525 मौतें
(India) कोरोना के नए मामलो में भले ही थोड़ी गिरावट देखि जा रही हो पर मौत का सिलसिला नही थम रहा | दूसरी लहर में मौते ज़्यादा हो रही है|
देश मे कोरोना वायरस के नए मामले भले ही 3 लाख के बेंचमार्क से नीचे आ गए हों, मगर खतरा अब भी बरकरार है। देश में कोरोना के नए केसों में बीते कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है, मगर मौत के आंकड़े टेंशन पैदा कर रहे हैं, क्योंकि जब कोरोना पीक पर था, तब भी मौत के मामले इतने नहीं आ रहे थे। मंगलवार को देश में एक दिन में कोरोना से 4525 लोगों की मौतें हुई हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।