(India)
उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द ही बड़े बदलावों के कयास लगाए जा रहे हैं। ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आए अरविंद कुमार शर्मा (एके शर्मा) के उत्तर प्रदेश में डेप्युटी सीएम बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं योगी के मंत्रीमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। शर्मा को डेप्युटी सीएम बनाए जाने के लेकर चर्चाएं इसलिए और बढ़ गईं क्योंकि पीएम ने उनकी तारीफ भी। उसके बाद वह दिल्ली गए और पीएम से उनकी मुलाकात हुई। लखनऊ आकर वह यूपी सीएम योगी से मिले। उसके बाद कहा जा रहा है कि यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को दिल्ली बुलाया गया।
दिल्ली में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस बात के संकेत दे दिए गए हैं कि सरकार के साथ संगठन में कुछ बदलाव किया जाना जरूरी है, जिससे 2022 में होने वाले चुनाव में नए चेहरों के साथ भाजपा चुनाव मैदान में उतर सके।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।